- Hindi News
- रेनबो किंडर गार्टन का स्थापना दिवस मनाया
रेनबो किंडर गार्टन का स्थापना दिवस मनाया
संन्यासआश्रम रोड स्थित रेनबो किंडर गार्टन की स्थापना के सात वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अमृतवाणी के पाठ का आयोजन किया गया। पाठ में स्टॉफ सदस्यों सहित बच्चों ने भी रुचिपूर्ण भाग लिया। पाठ के बाद बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई तथा बाद में बच्चों ने बाबा रामदेव मंदिर में जाकर माथा टेका। इस अवसर पर स्टॉफ सदस्यों ने प्राचार्या सुमन आहूजा उनके पति गुलशन आहूजा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में प्राचार्या ने स्टॉफ सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्टॉफ सदस्यों के सहयोग से ही रेनबो का सात वर्ष का सफल सफर रहा है तथा उन्होंने आशा करते हुए कहा कि इसी तरह ही आगे भी स्टॉफ सदस्यों अभिभावकों का सहयोग बना रहेगा।
फतेहाबाद। रेनबो किंडर गार्टन के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्या सुमन आहूजा को सम्मानित करते हुए स्टॉफ सदस्य।