पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिरसा से भगा लाया गाड़ी पुलिस ने हड़ोली में पकड़ी

सिरसा से भगा लाया गाड़ी पुलिस ने हड़ोली में पकड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसाके रोड़ी से एक चालक टाटा स्पीड गाड़ी मालिक को बिना बताए रतिया ले आया। मालिक को भनक लगी तो सूचना पुलिस को दी। सिरसा पुलिस ने इस बारे रतिया नागपुर पुलिस चौकी को अवगत करवाया। पुलिस ने गांव हड़ोली के पास चालक को गाड़ी सहित पकड़ लिया।

गाड़ी मालिक सुखदीप ने बताया कि उसने गाड़ी किराए पर चलाई हुई है। पहले चालक हर रोज गाड़ी को घर खड़ी कर जाता था, लेकिन दो दिनों से वह तो बुकिंग की राशि जमा करवाने आया और ना ही गाड़ी लेकर वापस आया। उसका मोबाइल भी बंद रहा था। सोमवार को उन्हें पता चला कि चालक गाड़ी को सरदूलगढ से रतिया ले जा रहा है। रतिया में चालक की रिश्तेदारी है। उन्होंने इस बारे तुरंत रोड़ी सिरसा पुलिस को अवगत करवाया।

पुलिस ने इसके लिए टीम गठित की। बाद में सिरसा पुलिस ने इसकी जानकारी फतेहाबाद पुलिस को दी। नागपुर पुलिस चौकी के कर्मचारियों ने गांव हड़ोली के पास गाड़ी को पकड़ लिया और गाड़ी चालक को चौकी में ले गए। तभी मालिक को भी बुलाया गया। पुलिस ने गाड़ी मालिक के हवाले कर दी है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।