- Hindi News
- 200 विद्यार्थियों के एचबी और ब्लड ग्रुप जांचे
200 विद्यार्थियों के एचबी और ब्लड ग्रुप जांचे
भारतविकास परिषद की ओर से सोमवार को संस्कृति माह एवं संस्कृति सप्ताह के अवसर पर मनोहर मैमोरियल कॅालेज ऑफ एजुकेशन में ब्लड ग्रुप जांच कैंप लगाया गया। कैंप में बीएड डीएड के 200 से ज्यादा विद्यार्थियों के ब्लड ग्रुप और एचबी की जांच की गई। कैंप में पुष्पा लेबोरेट्री के संचालक मुकेश ग्रोवर ने अपनी निःशुल्क सेवाएं प्रदान कीं। कॅालेज के कार्यवाहक प्रिसिंपल डाॅ. जनक मेहता ने सभी का अाभार जताया।
मानवताकी सेवा कर रही संस्था
इसअवसर मनोहर मैमोरियल एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान राजीव बत्तरा ने कहा कि मानवता की सेवा ही एक मनुष्य द्वारा की गई सबसे सच्ची सेवा है। भारत विकास परिषद एक ऐसी सामाजिक संस्था है जो बिना किसी निजी स्वार्थ के मानवता की सेवा करने के लिए हमेशा तत्पर रहती है।
इस मौके पर कॅालेज प्रबंध समिति के सदस्य वीके मेहता एडवोकेट, चंद्र प्रकाश बत्तरा, सतपाल अरोड़ा, आत्म प्रकाश बत्तरा के अलावा भाविप के शाखा सचिव ललित चोपड़ा, राजीव मक्कड़, अनिल मेहता बीघड़ वाले, अंजू बत्तरा, सुमन बाला मेहता, डाॅ. कविता बत्तरा, नीलम मेहता, मोहन लाल कंबोज, मुकेश गोदारा, कुलभूषण मुंजाल, राकेश चुघ अन्य सदस्य भी थे।
शिविर में छात्राओं के ब्लड के सैंपल लेते एलटी।