पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस राज ने फतेहाबाद क्षेत्र में बढ़ाई बेरोजगारी

कांग्रेस राज ने फतेहाबाद क्षेत्र में बढ़ाई बेरोजगारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनेलोप्रत्याशी बलवान दौलतपुरिया ने गांव जांडवाला बागड़, दैयड़, खाबड़ाकलां, किरढ़ान, पीली मंदोरी आदि गांवों में ग्रामीण सभाओं को बोलते हुए कहा कि जिस तरीके से बीते दस साल में प्रदेश भर में की जाने वाली नौकरियों को एक क्षेत्र विशेष तक समेट कर रख दिया गया।

मोटीरिश्वत सरेआम

नौकरियोंमें भर्ती के लिए कांग्रेसी मंत्री, विधायकों नेताओं तक ने मोटी रिश्वत का खेल खुलेआम खेला, उसने फतेहाबाद, सिरसा जैसे क्षेत्र के युवाओं को शिक्षित नौकरियों का पात्र होने के बावजूद बेरोजगारी के दलदल में धकेलने का काम किया है। इन क्षेत्रों के लोगों को अच्छे शिक्षण संस्थानों में अपने बच्चों का दाखिला करवाने से लेकर छोटी-मोटी नौकरियां दिलवाने तक के लिए कर्ज या ब्याज पर ली गई मोटी रकम, रिश्वत के रूप में कांग्रेसियों को भेंट चढ़ानी पड़ी।

इनेलो प्रत्याशी ने कहा कि आज अनुसूचित जाितयों की बच्चियों के साथ हर जिले में दुष्क्रम हो रहे हैं, व्यापारियों से सरे आम फिरौतियां मांगी जा रही हैं, सरेराह आम जनता को बदमाश लूट रहे हैं और पुिलस प्रशासन अपराधियों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज तक नहीं बची है। हर वर्ग कांग्रेस के कुशासन से परेशान हैं। ऐसे कांग्रेसियों को सबक सिखाने का वक्त विधानसभा चुनाव के रूप में चुका है।

फतेहाबाद। प्रचार के दौरान लोगों का अभिवादन करते इनेलो प्रत्याशी बलवान दौलतपुरिया।