पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा ने मुझ से धोखा किया है: डॉ. विरेंद्र सिवाच

भाजपा ने मुझ से धोखा किया है: डॉ. विरेंद्र सिवाच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
10दिन पहले भाजपा में शामिल हुए आईएमए के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. विरेंद्र सिवाच उनके समर्थकों ने भाजपा पर धोखा देने का आरोप लगाया है। सोमवार को डाॅ. विरेंद्र सिवाच समर्थक भट्टू रोड स्थित सिवाच अस्पताल में एकत्रित हुए और डा. विरेंद्र सिवाच से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में डटे रहने की अपील की। इस दौरान अस्पताल के बाहर डॉक्टर सिवाच समर्थकों ने भाजपा के खिलाफ रोष जताते हुए नारेबाजी की।

समर्थकों के हंगामे के बीच डा. विरेंद्र सिवाच ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि वे अपने समर्थकों की भावनाओं की कद्र करते हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम निर्णय के लिए वे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके लेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेशस्तरीय नेताओं ने उन्हें फतेहाबाद सीट से पार्टी की तरफ से टिकट देने की शर्त पर पार्टी में शामिल करवाया था, लेकिन फतेहाबाद विधानसभा सीट से स्वतंत्र बाला चौधरी को टिकट दिया गया है।

सिवाच ने कहा कि जिस तरह से भाजपा टिकटें बाट रही है, उस हिसाब से भाजपा की 10 से 15 सीटें ही अा पाएंगी। पार्टी ईमानदार नेताओं को अपने साथ जोड़ने की बात कहती है, लेकिन वह उस पर कायम नहीं हैँ। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने उन्हें धोखा दिया है और इस धोखे उनके समर्थकों की भावनाएं आहत हुई हैं।

डॉ. वीरेंद्र सिवाच।

फतेहाबाद। भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डॉ. वीरेंद्र सिवाच के समर्थक।