प्राइवेट बस के टिकट चेकर को गोली मारी
गांवजांडली खुर्द के पास प्राइवेट बस के चेकर को मोटर साइकिल पर आए तीन नकाबपोश युवकों ने गोली मार दी। चेकर की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सहकारी परिवहन समिति के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। डीएसपी विजय कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। दी राजली सहकारी परिवहन समिति लिमीटेड राजली की बस फतेहाबाद बस स्टैंड से 2 बजकर 5 मिनट पर चली थी। बस का मालिक राजबीर सिंह ड्राइविंग कर रहा था। जबकि परिचालक सुरेंद्र सिंह पास बैठा था। लेकिन बस जैसे ही जांडली बस स्टैंड पर पहुंची तो तीन नकाबपोश मोटर साइकिल पर आए युवकों ने जांडली अड्डे पर खड़ी बस की अगली खिड़की के पास चेकर पारस बैनीवाल निवासी फरणकलां पर हमला बोल दिया।
पीठमें गोली मारी
परिचालकसुरेंद्र सिंह ने उसे बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने हवाई फायर किया तो वह डर गया। चेकर पारस जैसे ही हमलावरों से छूटकर पीछे की खिड़की से बस में चढ़ने लगा तो हमलावरों में से एक ने कमर में गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत बिगड़ जाने के कारण हिसार रेफर कर दिया है। घायल पारस बैनीवाल ने बताया कि हमलावर युवकों की आयु 22 से 24 वर्ष के बीच थी। गोली मारने का उन्होंने कोई रंजिश का खुलासा नहीं किया है।
आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे: थाना प्रभारी
^पुलिसने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मौके का अवलोकन किया है। बस चेकर को गोली क्यों मारी गई, इसको लेकर पुलिस जांच में लगी हुई है। आरोपी युवकों की धरपकड़ के लिए कई ठिकानों पर दबिश दी गई है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेगी।\\\'\\\'
कुलदीपसिंह, थानाप्रभारी, भूना।
भूना। दी राजली परिवहन सहकारी समिति की बस जिसमें पारस बैनीवाल को गोली मारी गई। मौके पर पुलिस जांच करते हुए।