- Hindi News
- पीओ एपीओ की रिहर्सल 30 को सुबह 9 बजे एमएम कॉलेज में
पीओ एपीओ की रिहर्सल 30 को सुबह 9 बजे एमएम कॉलेज में
फतेहाबाद | विधानसभाचुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए 30 सितंबर को सुबह 9 बजे एमएम कॉलेज के में प्रिजाइडिंग ऑफिसर और अल्टरनेट प्रिजाइडिंग ऑफिसरों की रिहर्सल होगी। रिहर्सल में विधानसभा चुनाव के दौरान भरे जाने वाले जरूरी दस्तावेजों अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए पीओ एपीओ को प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि किसी प्रकार की कोई समस्या आए। जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी राजीव र| ने बताया कि चुनाव कार्य से जुड़े अधिकारियों कर्मचारियों तथा पीओ एपीओ को निर्देश दिए कि वे रिहर्सल में समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें और आयोजित की गई रिहर्सल में प्रशिक्षण प्राप्त करें। उन्होंने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी फतेहाबाद को आदेश देते हुए कहा कि वे रिहर्सल में चुनाव कार्यों से जुड़े अधिकारियों कर्मचारियों की अपनी देखरेख में हाजरी लगवाना सुनिश्चित करें।