पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विशेष क्षेत्र के युवाओं के हैवी लाइसेंस बनाए जाने पर हंगामा

विशेष क्षेत्र के युवाओं के हैवी लाइसेंस बनाए जाने पर हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैवीलाइसेंस को लेकर ट्रेनिंग स्कूल में सिफारिश उच्चाधिकारियों के चेहतों को ही प्राथमिकता मिल रही है। जबकि आम युवकों को उनकी योग्यता होने के बाद भी खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। जिसको लेकर शुक्रवार को दर्जनों ट्रेनिंग स्कूल में आवेदक कर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।

उन्होंने रोडवेज के महाप्रबंधक स्कूल ट्रेनर के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। आवेदन कर्ता हवा सिंह बोदीवाली, रमन सिंह बोदीवाली, संजीव जांडली, कुलदीप सिंह भीमेवाला, पवन कुमार फतेहाबाद, गुरप्रिंदर सिंह प्रदीप कुमार रतिया, रमेश कुमार प्रदीप कुमार खैरी आदि ने बताया कि ट्रेनिंग स्कूल भूना में राजनेताओं अधिकारियों के चेहते को ही हैवी लाइसेंस के लिए सूची में शामिल किया जा रहा है। जिससे योग्य पात्र आवेदन कर्ताओं के साथ मजाक हो रहा है। उन्होंने बताया कि पक्षपात के साथ-साथ ट्रेनिंग स्कूल में हिसार, जींद, नरवाना सिरसा के आवेदन कर्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है। जबकि नियमों के अनुसार फतेहाबाद जिला के आवेदनकर्ताओं को योग्यता के अनुसार प्राथमिकता मिलनी चाहिए। हवा सिंह बोदीवाली ने बताया कि खुंबर के संदीप कुमार कृष्ण कुमार नामक युवक ने 4 सितंबर को दस्तावेज तैयार करवाए थे तथा 7 सितंबर को मैडिकल करवाया था। उपरोक्त दोनों ट्रेंनिग ले रहे है। जबकि 24 25 अगस्त को आवेदन जमा करवाने वाले युवकों का सूची में 640वां रैंक है। जो एक साल के बाद बड़ी मुश्किल से आवेदनकर्ता का नंबर सकेगा।

येबोले ट्रेंनिग स्कूल के इंचार्ज : ट्रेनिंगस्कूल भूना के इंचार्ज सुलतान सिंह ने इस संबंध में आवेदन कर्ताओं द्वार लगाए गए पक्षपात सिफारिश के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

ट्रेनिंग स्कूल में पक्षपाती बोलबाले के खिलाफ विरोध जताते आवेदनकर्ता हवां सिंह, संजीव कुमार, रमन, कुलदीप आदि।