- Hindi News
- अनाज मंडी में चुनावी जनसभाएं प्रशासन के लिए सिरदर्द बनीं
अनाज मंडी में चुनावी जनसभाएं प्रशासन के लिए सिरदर्द बनीं
हरियाणाविधानसभा चुनाव को लेकर अनाज मंडी के शैडों के नीचे की जाने वाली चुनावी रैलियां मार्केट कमेटी प्रशासन के लिए सिरदर्द बनने लगी हैं। कारण यह है कि धान और नरमा कपास का सीजन भी जोरों पर है। इस सीजन के लिए मंडी की जगह वैसे ही हर साल छोटी पड़ जाती है और अब आए दिन होने वाली चुनावी सभाओं ने मंडी एरिया को और छोटा कर दिया है। ऐसे में मंडी में आने वाली फसलों को कहां रखा जाए, यह मार्केट कमेटी प्रशासन के लिए बड़ा सवाल बन गया है। इस समस्या के समाधान के लिए मार्केट कमेटी के सचिव विकास सेतिया ने जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी को एक पत्र भी भेजा है।
रैलीस्थलों पर पुनर्विचा करने की गुहार
शुक्रवारको डीसी के पास भेजे गए पत्र में मार्केट कमेटी के सचिव विकास सेतिया ने समस्या का जिक्र करते हुए कहा है कि अनाज मंडी में धान और नरमा कपास का सीजन है। मंडी में धान की आवक तेज होती जा रही है। मंडी के भीतर जो शैड हैं उनके नीचे भी ढेरियां लगने लगी हैं। लेकिन मंडी के भीतरी शैडों और हाईवे के साथ लगते शैड को चुनावी जनसभाएं करने के लिए निर्धारित स्थलों में शामिल किया हुआ है। आए दिन किसी किसी उम्मीदवार के पक्ष में चुनावी सभाएं इन शैडों के तले होने लगी हैं। इससे मंडी में धान की फसल को रखने के लिए जगह कम पड़ने लगी है। इससे जहां फसल लेकर आए किसान परेशान होते हैं। इन चुनावी सभाओं के लिए मंडी के भीतरी शैडों को खाली करवाना पड़ता है। इसलिए मंडी में निर्धारित चुनावी जनसभाओं के स्थलों पर पुनर्विचार कर इन स्थलों पर चुनावी सभाएं करने की पाबंदी लगाई जाए।
मंडीमें धान और नरमा की आवक
अनाजमंडी में शुक्रवार तक धान की कुल आवक 7528 क्विंटल हो चुकी है जबकि नरमा की आवक 4024 क्विंटल हो चुकी है। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 15 अक्टूबर को होना है तब तक मंडी में धान और नरमा की आवक इतनी ज्यादा हो जाएगी कि पांव रखने के लिए भी जगह मुश्किल से मिलेगी।
आगे होने वाली चुनावी सभाएं
>27 सितंबर को अनाज मंडी के भीतरी शैड तले आजाद प्रत्याशी अंगद बिश्नोई अपने समर्थन में चुनावी जनसभा करने के लिए बुक किया हुआ है।
> 13 अक्टूबर को अनाज मंडी के बाहरी शैड तले आजाद प्रत्याशी अंगद बिश्नोई ने अपने समर्थन में जनसभा करने के लिए एडवांस बुकिंग करवाई हुई है।
अबतक मंडी के शैडों तले हो चुकी चुनावी सभाएं
>25 सितंबर को अनाज मंडी के ब