ताइक्वांडो खिलाड़ी जिले में रहे प्रथम
डैफोडिल्सपब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने राजकीय हाई स्कूल जांडली में आयोजित स्कूली जिला स्तरीय अंडर 11 वर्ष स्केटिंग में डिंपी कौशिक और साहिल अंडर 14 वर्ष में रिंक वन रोड कोर्स रेस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरी ओर राजकीय हाई स्कूल भूना में आयोजित अंडर 14 वर्ष लड़कियों के मुकाबले में भी डिंपी ने 28-30 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले की टीम में अपना स्थान बनाया। हाल ही में आयोजित तीसरी जीत कुने-डो (मार्शल आर्ट) की रोहतक में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी स्कूल के दो खिलाड़ियों कारज (अंडर 15 वर्ष ) ने 50-55 किलोग्राम और डिंपी ने 27-29 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक लेकर 27वीं राष्ट्रीय जीत कुने-डो (मार्शल आर्ट) प्रतियोगिता जो पूना (महाराष्ट्र) में होगी के लिए स्थान बनाया। प्रिंसिपल ममता मक्कड़ ने सभी विजेता खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षक प्रमोद कौशिक को शाबासी दी।