पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फतेहाबाद में 2 दुड़ाराम टोहाना में 2 परमवीर सिंह

फतेहाबाद में 2 दुड़ाराम टोहाना में 2 परमवीर सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकजैसे नामों के मेल खाते नामांकनों से शनिवार को नामांकन प्रक्रिया काफी रोचक ढंग से संपन्न हुई। नामांकन पत्र दाखिल करने के आखिरी दिन फतेहाबाद में हजकां प्रत्याशी दुड़ाराम के अलावा उनके नाम के ही एक निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया।

हजकां प्रत्याशी दुड़ाराम के पास जहां करोड़ों रुपए की संपत्ति है वहीं शनिवार को नामांकन भरने वाले बनगांव निवासी दुड़ाराम लखपति हैं। निर्दलीय दुड़ाराम ने अपने नामांकन पत्र में 4 लाख रुपए की संपत्ति बताई है। वहीं टोहाना में भी कांग्रेस उम्मीदवार स. परमवीर सिंह के नाम से ही मेल खाते एक निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन भरा।

टोहाना में परमवीर सिंह के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार देवेंद्र कुमार के साथ एक और निर्दलीय उम्मीदवार देवेंद्र कुमार भी चुनाव में ताल ठोक रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस तरह के नामांकनों के पीछे अक्सर शरारत होती है। फतेहाबाद और टोहाना में जिस तरह से दुड़ाराम, परमवीर सिंह और देवेंद्र कुमार के नाम से नामांकन दाखिल हुए हैं, संभवतः किसी शरारत के चलते ऐसा किया गया हो।

टोहाना | शनिवारको नामांकन पत्र के दाखिल के करने के अंतिम दिन समय की समाप्ती पर एक देवेंद्र सिंह नाम का आजाद प्रत्याशी का वकील नामांकन दािखल करने पहंुचा। परंतु मौके पर ही वहां देवेंद्र बबली के समर्थकों को इसकी भनक लग गई। जिन्होंने तुरंत एसडीएम एसडीएम रिर्टनिंग अधिकारी डॉ. जेके आभीर के द्वारा की गई घोषणा को ही कि तीन बज चुके हैं और अब कोई अन्य प्रत्याशी आया तो वह नामांकन भरने के िलए मान्य नहीं होगा, को याद दिलाया और उस देवेंद्र कुमार को रोका। देवेंद्र बबली के समर्थकों ने इसे विपक्ष की बौखलाहट और शरारत करार देते हुए कहा कि यह लोगों को धोखा देने वालों में से एक है जिसके मनसूबे कामयाब नहीं हो पाए।