पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सब्जी मंडी रेहड़ी यूनियन ने दिया बलवान को समर्थन

सब्जी मंडी रेहड़ी यूनियन ने दिया बलवान को समर्थन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनेलोप्रत्याशी बलवान दौलतपुरिया अपने जनसंपर्क अभियान के तहत शहरी क्षेत्र में हिजरावां रोड स्थित पवन फार्म हाऊस पर आयोजित एक अभिनंदन कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। यहां सैनी समाज, सब्जी मंडी रेहड़ी यूनियन पदाधिकारियों ने एकमत होकर इनेलो का समर्थन करने का निर्णय लिया।

इस दौरान लोगों ने बलवान दौलतपुरिया के समक्ष लंबे समय से लंबित अपनी समस्याएं रखी। साथ ही इनेलो सरकार बनने पर पहले विधानसभा सत्र में ही इन समस्याओं के निदान की मांग भी उठाई। समाज द्वारा रखी मांगों को बलवान दौलतपुरिया ने इनेलो सरकार बनने पर पहली कलम से हल करने का आश्वासन दिया। दौलतपुरिया ने कहा कि विधानसभा चुनाव उपरांत इनेलो सरकार बनने पर रेहड़ी यूनियन को रेहड़ी लगाने के लिए उचित स्थाई स्थान मुहैया करवाया जाएगा। साथ ही ढाणियों में बिजली संकट का समाधान करने के लिए सरकार से विशेष पैकेज लाकर बिजली संकट को भी हल करवाए जाने को प्राथमिक कार्यों में रखा जाएगा।

फतेहाबाद। जनसंपर्क अभियान के तहत इनेलो प्रत्याशी बलवान सिंह के साथ इनेलो नेत्री सुमन बाला सिवाच विद्या रति।