- Hindi News
- सियासी अस्तित्व को बचाए रखने के लिए प्रत्याशियों की जद्दोजहद
सियासी अस्तित्व को बचाए रखने के लिए प्रत्याशियों की जद्दोजहद
कवरिंग कंडीडेट से इतर डमी कंडीडेट भी होते हैं
विधानसभाचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि खत्म होने के बाद शनिवार से लगभग सभी प्रत्याशी अपने चुनाव प्रचार अभियान में जुट गए हैं। कांग्रेस के प्रह्लाद सिंह गिल्लांखेड़ा, हजकां के दुड़ाराम, भाजपा की स्वतंत्रबाला चौधरी, इनेलो के बलवान दौलतपुरिया और हलोपा के दीपक भिरड़ाना की हकीकत यह है कि ये सभी प्रमुख प्रत्याशी अपने अपने सियासी अस्तित्व को बचाए रखने के लिए ही इस बार जद्दोजहद कर रहे हैं। सभी की सियासी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।
अब यह तो समय ही बताएगा कि इनमें से कौन सा प्रत्याशी असल मायने में अपना सियासी अस्तित्व बचाने में कामयाब होगा।
हजकां से आए इनेलो में दौलतपुरिया
कभीहजकां नेता रहे बलवान दौलतपुरिया अब पिछले कई बरसों से इनेलो के कट्टर समर्थक हैं। इस कट्टरता की वजह से ही वे इनेलो का टिकट पाने में कामयाब हो गए। लेकिन उन्हें टिकट मिलते ही इनेलो नेता पूर्व विधायक स्वतंत्र बाला चौधरी ने राखी बांध कर जीत का आशीर्वाद दिया था वे ही चार दिन बाद इनेलो छोड़ भाजपा में शामिल हो गई। इतना ही नहीं वही बहन अब भाई दौलतपुरिया के सामने भाजपा प्रत्याशी बन कर चुनौती दे रही है। आजाद प्रत्याशी अंगद बिश्नोई भी दौलतपुरिया और दुड़ाराम के लिए सियासी रोड़ा बने हुए हैं। दौलतपुरिया की पीठ में इनेलो छोड़ कर अन्य दलों में शामिल हुए नेता कार्यकर्ता छुरा घोंपने में भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते।
नॉलेज: ये है फॉर्म और बी में
गिल्लांखेड़ा और दुड़ाराम की अदला बदली
प्रह्लादसिंह गिल्लांखेड़ा ऐसे सियासी शख्स हैं जिन्होंने पिछला विधानसभा चुनाव फतेहाबाद सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़ा था। वे महज 2702 मतों से जीत गए। उन्होंने उस वक्त कांग्रेस प्रत्याशी दुड़ाराम को पराजित किया था। इस बार गिल्लांखेड़ा कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में हैं। दो दिन पहले जब उन्होंने अपना नामांकन भरा तो उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी आए थे। उन्होंने जनसभा भी की लेकिन उस जनसभा में कांग्रेस की टिकट के अन्य टिकटार्थी गैरहाजिर ही रहे। इससे गिल्लांखेड़ा को इस बार चुनाव जीतने में और ज्यादा जोर आएगा। उधर, दुड़ाराम इस बार हजकां के ट्रैक्टर पर सवार होकर चुनावी मंझधार पार करना चाहते हैं।
फॉर्म इस बात का प्रमाण होता है कि दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्ट