- Hindi News
- स्वामी नगर में राम जन्म लेते ही बजाई थाली
स्वामी नगर में राम जन्म लेते ही बजाई थाली
भरत-राम मिलाप पर दर्शकों की आंखें नम
रामलीला में हुआ सीता स्वयंवर का मंचन
स्वामीनगर में रामलीला का आयोजन किया गया। शनिवार रात्रि को गणेश वंदना के साथ शुरु हुई रामलीला का शुभारंभ बाबा रामदेव मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान सुरेंद्र डीगवाल ने बतौर मुख्य अतिथि किया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए डीगवाल ने कहा कि रामलीला में आने का फायदा तभी है जब हम भगवान राम के आदर्शों को अपने जीवन में भी चरितार्थ करें। उन्होंने सभी से आह्वान करते हुए कहा कि रोजाना एक अच्छी बात को अपने जीवन में धारण करेंगे तो जीवन का उद्धार हो जाएगा। इस अवसर पर रामलीला प्रबंधक कमेटी द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विजय महाराष्ट्र सचिव गणेश मंडल, रामलीला कमेटी के प्रधान बबलू शाक्य, उपप्रधान विक्रम नागर, मोहनलाल, रजोया, मंगतू बिश्नोई, दलीप बिश्नोई, सीताराम फौजी, जोगराज शाक्य, नरेश पम्मी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
रामलीला
फतेहाबाद। मुख्य अतिथि सुरेंद्र को स्मृति चिन्ह देते क्लब सदस्य।