पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीदों के अधूरे सपने हमें पूरे करने हैं: शाहनवाज

शहीदों के अधूरे सपने हमें पूरे करने हैं: शाहनवाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देशमें सबको शिक्षा, सबको रोजगार, जात-पात, धर्म के आधार पर कोई बंटवारा नहीं होगा। इन सपनों को लेकर शहीद भगत सिंह अन्य शहीदों ने अपनी जान की कुर्बानी दी थी लेकिन इन शहीदों के सपने आज भी अधूरे हैं। यह बात एसएफआई के राज्य अध्यक्ष शाहनवाज ने कही। एसएफआई, डीवाईएफआई ने रविवार को शहीद भगत सिंह की जयंती अवसर पर फतेहाबाद में एक संदेश यात्रा निकाली। यह संदेश यात्रा फतेहाबाद शहर से शुरू होकर गांव भोडिय़ाखेड़ा बस स्टैण्ड, बनगांव, बीघड़ तथा अन्य गांवों से होते हुए फतेहाबाद की हंस मार्किट स्थित शहीद भगत प्रतिमा पर समाप्त हुई।

इस संदेश यात्रा की अगुवाई एसएफआई के जिला संयोजक रामनिवास ने की। वहीं दूसरी ओर शहीद भगत सिंह नौजवान सभा पंजाब-हरियाणा की शहर कमेटी ने रविवार को शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कमेटी के प्रधान मनिंदर सिंह ने की जबकि रतिया तहसील कमेटी प्रधान निर्भय सिंह सोनू मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित हुए। वक्ताओं ने कहा कि आज आजादी के 67 सालों के बाद भी हमें पीने का साफ पानी मुहैया नहीं हो रहा है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है।

जाखल| गांवसिधानी में जन कल्याण सेवा समिति की ओर से शहीद भगत सिंह की जयंती समारोह हुआ। अध्यक्षता छात्र संगठन अध्यक्ष पंजाब महिपाल बठिंडा ने की। उन्होंने लोगों से कहा कि वे शहीद भगत सिंह के बताए मार्ग पर चलें। इस मौके पर शहीद भगत सिंह के जीवन गाथा विषय पर प्रतियोगिता भी हुई जिसमें नेहा को प्रथम, ज्योति को द्वितीय और ओमकार को तृतीय स्थान मिला।

रतिया| जनसभाकर शहीद भगत सिंह के जीवन कुर्बानी पर प्रकाश डाला गया। इससे पहले शहर में मशाल जुलूस भी निकाला गया। जुलूस कम्यूनिटी हाल से शुरू हुआ जो बुढलाडा रोड,फतेहाबाद रोड,संजय गांधी चौक,मंडी रोड और अनाज मंडी होता हुआ भगत सिंह चौक पहुंचा।

कार्यक्रम में सभा के राज्य महासचिव मनदीप नथवान और पंजाब के पूर्व छात्र नेता महिपाल बठिंडा ने सिलसिलेवार भगत सिंह की विचारधारा के बारे में विस्तार से बताया।

शहीद भगत सिंह की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते नौजवान सभा के पदािधकारी।