पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुआवजे के लिए भटक रहे हैं किसान: दौलतपुरिया

मुआवजे के लिए भटक रहे हैं किसान: दौलतपुरिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनेलोप्रत्याशी बलवान दौलतपुरिया ने गांव बीघड़, चबलामोरी, धांगड़, बरसीन, एमपी रोही आदि गांवों में जनसंपर्क किया।

इस अवसर पर उन्होंने किसानों की समस्याएं उठाई। उन्होंने कहा कि सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने गृह क्षेत्र के किसानों को भले ही विशेष लाभ देते हुए तरह-तरह के मुआवजे प्रदान करके लाभ पहुंचाया हो, लेकिन बात यदि फतेहाबाद-सिरसा जैसे जिलों की करें तो यहां के किसान प्राकृतिक आपदाओं की मार से तबाह हुई फसलों का मुआवजा पाने के लिए आज भी दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। किसानों के वर्तमान हालात पर बोलते हुए दौलतपुरिया ने कहा कि पिछला एक दशक हरियाणा के किसान वर्ग के लिए बेहद दुखदायी रहा है।

इस एक दशक में पूरे हरियाणा के किसान वर्ग का हक, सीएम के गृह क्षेत्र तक सिमट कर रह गया और शेष हरियाणा के किसान तरह-तरह की समस्याओं से ग्रस्त होकर कृषि कार्य छोडऩे को मजबूर होते रहे। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों क्षेत्र में हुई बेमौसमी बरसात ने हमारे किसानों की नरमा, कपास जैसी फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है।

इनेलो प्रत्याशी बलवान दौलतपुरिया का स्वागत करते लोग।