- Hindi News
- राजस्थान से चूरापोस्त लेकर रहा युवक गिरफ्तार
राजस्थान से चूरापोस्त लेकर रहा युवक गिरफ्तार
फतेहाबाद | राजस्थानसे हरियाणा में नशीले पदार्थों की तस्करी हो रही है। सिटी पुलिस ने भट्टू रोड पर लालबत्ती चौक के समीप बस से उतर रहे एक युवक को चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक रतिया के गांव खूनन का रहने वाला है उसके कब्जे से पुलिस को साढ़े 4 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सिटी पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी भट्टू की ओर से आने वाली एक बस में युवक के पास नशीला पदार्थ है। इस पर पुलिस की एक टीम ने लालबत्ती चौक के समीप निगरानी रखनी शुरू की। पुलिस के अनुसार जब खूनन निवासी जसवंत उर्फ संतू फतेहाबाद में लालबत्ती चौक के समीप जब बस से उतरा तो शक के आधार पर उसकी तलाश ली गई। तलाशी में उसके पास से साढ़े 4 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।