- Hindi News
- मौका मिलते ही करना चाहिए रक्तदान: निरंकारी मिशन
मौका मिलते ही करना चाहिए रक्तदान: निरंकारी मिशन
फतेहाबाद | संतनिरंकारी भवन में रविवार को निरंकारी मिशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने 112 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का आयोजन निरंकारी मिशन के संयोजक सुरेश नारंग, संचालक नवीनचंद मित्तल, क्षेत्रीय संचालक सतीश, इंद्रपाल, राज मेहता में मुख्य भूमिका निभाई। शिविर आयोजकों ने सभी रक्तदानियों को सम्मानित किया। मेडिकल टीम में डा. मोहित, एलटी बल्भ, हरपाल, वीरां ने अपनी सेवाएं दी जबकि रेडक्रॉस की तरफ से दलबीर रोहताश कुमार मौजूद रहे। इस मौके पर आयोजकों ने रक्तदानियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब भी मौका मिले हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्त की एक बूंद से किसी जरूरत मंद की जिंदगी बच सकती है और किसी की जिंदगी बचाने से ज्यादा पुण्य का काम कोई हो नहीं सकता। इस अवसर पर संजय वधवा, सौरभ, जय दयाल ठकराल, राजू सेहरा, इंद्रपाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
फतेहाबाद | निरंकारीभवन में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वालों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित करते हुए मिशन के स़ुरेश नारंग, नगीनचंद मितल, डॉ. मोहित अन्य।