पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नप के वाइस चेयरमैन की पत्नी नहीं भरती किराया

नप के वाइस चेयरमैन की पत्नी नहीं भरती किराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भूनारोड स्थित ऑटो मार्केट में नगर परिषद की दुकानों का लाखों रुपये का किराया बकाया पड़ा है। इन बकायादारों में नगर परिषद को चलाने वाले पार्षदों के साथ परिषद के वाइस चेयरमैन सुनील बंसल का परिवार भी शामिल है। बकायादारों की सूची में कुछ इनेलो से जुड़े कार्यकर्ता भी शामिल हैं। लंबे समय से बकायादार चल रहे इन रसूखदार किराएदारों पर नगर परिषद प्रशासन अब केस चलाने का मन बना चुका है। इस तरह से नगरपरिषद को चलाने वाले जनप्रतिनिधि ही नप को नुकसान पहुंचाने में लगे हुए हैं। वह खुद भी नप की आमदन में रोड़ा बने हुए तो दूसरे आम लोगों को इसके लिए कैसे मनाएंगे। यह सवाल बना हुआ है।

करीबएक करोड़ रुपये का है बकाया

नगरपरिषद की ऑटो मार्केट में बनी कई दुकानों का किराया कई सालों से बकाया है। दुकानों के किराएदार नप को किराया जमा नहीं करा रहे हैं। नप का इन दुकानों की ओर करीब एक करोड़ रुपये का किराया बकाया है। ऑटो मार्केट की 34 दुकानों का 91 लाख 28 हजार 237 रुपये बकाया था, इसमें एक किराएदार ने 2 लाख 35 हजार 600 रुपये एक दिन पहले ही जमा कराए हैं। इस तरह से अब 93 लाख 73 हजार 837 रुपये बकाया पड़े हैं। इसके अलावा इस बकाया राशि पर 9 लाख 6 हजार 363 रुपये सर्विस टैक्स भी बनता है। इस तरह से एक करोड़ से ज्यादा का किराया नप ने बकायादारों से लेना है।

नपवाइस चेयरमैन की प|ी के नाम दो दुकानें

नपकी ओर से जारी डिफाल्टर किरायादारों की सूची में नप वाइस चेयरमैन सुनील बंसल की प|ी सीमा देवी का नाम शामिल है। सीमा देवी उनके सहयोगी श्याम सुंदर अभिषेक के नाम दो दुकानें हैं जोकि 231 232 नंबर हैं। इन पर 7 लाख 16 हजार 300 का किराया बकाया है। इसके अलावा दुकान नंबर 213 224 का किराया 6 लाख 4 हजार 200 रुपये हैं। यह दुकानें सौरभ कुमार के नाम से रिकॉर्ड में दर्ज हैं। सौरभ कुमार पार्षद ज्योति मेहता के पति हैं नप का इन दोनों जनप्रतिनिधियों की आेर 13 लाख 20 हजार 500 रुपये का बकाया है। बता दें कि वाइस चेयरमैन सुनील बंसल इन दिनों नप का चेयरमैन बनने की लाइन में सबसे आगे हैं।

कईबार नोटिस, अब कोर्ट में होंगे केस

नगरपरिषद की ओर से इन किरायादारों को बकाया किराया जमा कराने को लेकर कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। यह बकाया वर्ष 2011 से बकाया चलता रहा है। किसी को दो साल ताे किसी को डेढ़ साल का समय हो गया है