- Hindi News
- कुरुक्षेत्र के सांसद के बयान पर बिफरे कर्मी
कुरुक्षेत्र के सांसद के बयान पर बिफरे कर्मी
हरियाणाकर्मचारी महासंघ जिला कार्यकारिणी की बैठक जनस्वास्थ्य विभाग के प्रांगण में जिला प्रधान फूल कुमार कुण्डू की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन जिला सचिव अजमेर सिंह ने किया। बैठक में कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी द्वारा पक्के कर्मचारियों को हटाकर कच्ची भर्ती करने पंजाब के समान वेतनमान चाहने वाले कर्मचारियों के पंजाब जाने सम्बंधी दिए गए बयान पर कर्मचारी महासंघ ने कड़ा रोष जताया और कहा कि प्रजातांत्रिक देश में युवाओं, कर्मचारियों आम जनता द्वारा चुने गए नुमाईंदों द्वारा इस प्रकार के संवेदनहीन शोषणकारी नीति संबंधी दिए गए ब्यान को सांसद की नकारात्मक सोच का परिचय बताया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि देश का युवा तो पहले ही बेरोजगारी की मार झेल रहा है, उसके बावजूद उसे नियमित रोजगार देकर कच्चे कर्मचारी के तौर पर भर्ती करके उनका शोषण करने जैसे ब्यान देश के युवाओं के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। कर्मचारी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि वे ऐसे संवेदनहीन ब्यान देने वाले नेताओं को विशेष प्रशिक्षण दें ताकि पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनहित कल्याणकारी फैसले लेकर देश का विकास करे कि शोषणकारी नीतियां बनाकर जनता युवाओं का अहित करे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सिविल सचिवालय चण्डीगढ़ में पंजाब हरियाणा के संतरी से लेकर मंत्रीर तक एक छत के नीचे एक जैसा काम करते हैं तो पंजाब की तुलना में हरियाणा के कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान देने में भेदभाव क्यों किया जा रहा है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कुरुक्षेत्र के सांसद अपने ब्यान पर माफी मांगे अन्यथा इस बारे प्रदेश स्तर पर रोष प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में ऐसे वक्तव्य देने वाले नेताओं को चेताया गया कि 10 सालों में कच्चे पक्के कर्मचारियों का शोषण करने वाली कांग्रेस सरकार की पूरे प्रदेश में हुई हार से ऐस नेता सबक लें बैठक को मुंशीराम कम्बोज, गोपाल सिंह, शमशेर, रामकरण, रविदत्त शर्मा, फकीर चंद सैनी मौजूद थे।
बैठक
हरियाणा कर्मचारी महासंघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक में उपस्थित कर्मचारी।