- Hindi News
- बीघड़ गांव को तीन ग्राम पंचायतें बनाने की मांग
बीघड़ गांव को तीन ग्राम पंचायतें बनाने की मांग
फतेहाबाद | बीघड़गांव की तीन पंचायतें बनाने की मांग उठी है। ग्रामीणों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर गांव बीघड़ को तीन ग्राम पंचायतों में बांटने का प्रस्ताव रखा है। लोगों का कहना है कि गांव काफी बड़ा है, वोटर भी बढ़ रहे हैं। इससे गांव के विकास में परेशानी होती है। इसलिए गांव को तीन पंचायतों में बांट दिया जाए। गांव के पूर्व सरपंच बलवंत सिंह, इंद्रजीत कौर, पंच छिंद्रपाल, रमेश, भूपेंद्र सिंह, हरीकिशन पंख, भादू सिंह पंच ने बताया कि गांव में 6 हजार से ज्यादा वोट हो गाए हैं। जनसंख्या बढ़ रही है। इसलिए अब जरूरी हो गया है कि गांव को तीन ग्राम पंचायतों में बांट दिया जाए।
फतेहाबाद। गांव बीघड़ की तीन पंचायतें बनाने बारे अधिकारियों को ज्ञापन देने आए गांव के पूर्व सरपंच बलवंत सिंह, भूपेंद्र सिंह, रमेश जग्गा, गुरजीत सिंह, हरीकिशन अन्य।