पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाषण में रामभतेरी पोस्टर में नीलम रानी ने मारी बाजी

भाषण में रामभतेरी पोस्टर में नीलम रानी ने मारी बाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाशिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) मताना में प्राचार्या नीता अग्रवाल की अध्यक्षता में पीएसटीई विंग के सौजन्य से मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गईं। कार्यक्रम संयोजक विंग प्रभारी बलवान सिंह, राकेश मसीजा भाषण प्रतियोगिता, वाद-विवाद, रंगोली बनाओ, पोस्टर मेकिंग निबंध लेखन प्रतियोगिता के माध्यम से मतदाता को जागरूक करने बारे संदेश दिया गया। आयोजित प्रतियोगिताओं में भाषण में रामभतेरी प्रथम, कपीश द्वितीय, पूजा तृतीय स्थान पर रहे। वहीं रंगोली बनाने में कपिश, आरती, अनु, रमन प्रथम, नीतू, मोनू, प्रियंका, रवि द्वितीय, भजनलाल, कर्मदीन, विजेता, सुजाता तृतीय, पोस्टर बनाने में नीलम रानी प्रथम, कोशर द्वितीय, विजेता तृतीय, वाद-विवाद में कपिश हीना प्रथम, प्रीति सोनिया द्वितीय, पूजा साक्षी तृतीय रहे। इस अवसर पर टेकचंद शर्मा, महेंद्र सिंह, अजय कुमार, वेदबाला, सुखदेव सिंह, प्रमोद मांेगा, चंद्रप्रकाश, सुमित्रा आर्य, सुरेश कुमार, आशीष, देवेंद्र कुमार, सुरेंद्र, हनुमान सिंह आदि स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।