पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यापक का तबादला रद्द नहीं एसडीएम ऑफिस पहुंचीं छात्राएं

अध्यापक का तबादला रद्द नहीं एसडीएम ऑफिस पहुंचीं छात्राएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साइंसटीचर का तबादला रद ना होने से खफा गांव बीघड़ की सरकारी स्कूल की छात्राएं ग्रामीण गुरुवार को एसडीएम ऑफिस पहुंचे। ग्रामीणों ने एसडीएम को स्कूल में टीचरों की कमी से अवगत करवाया और तुरंत साइंस टीचर का तबादला रद्द करने की मांग की।

अधिकारियोंसे बात करने के बाद आश्वासन

एसडीएमने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बात करने के बाद ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि दो दिन में स्कूल में साइंस टीचर की व्यवस्था कर दी जाएगी। साथ ही अन्य स्टाफ की कमी को भी पूरा करने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि गांव बीघड़ के राजकीय उच्च विद्यालय की साइंस टीचर प्रोमिला का विभाग द्वारा तबादला कर दिया गया है। उनके तबादले से खफा स्कूल की छात्राओं ने मंगलवार को कक्षाओं का बहिष्कार कर स्कूल के मुख्य गेट को बंद कर धरना दिया था। स्कूल में छात्राओं के हंगामे की सूचना पाकर गांव के सरपंच राजकुमार कटारिया ने मौके पर पहुंचकर बीईओ कुलदीप सिंह से फोन पर बात की और विभाग की तरफ से साइंस टीचर का तबादला रद करने का आश्वासन दिया गया। गुरुवार को जब साइंस टीचर स्कूल नहीं पहुंची तो काफी छात्राएं ग्रामीण एसडीएम ऑफिस में पहुंची। एसडीएम ऑफिस पहुंचे ग्रामीण सुखपाल सिंह, विजय, जगजीत सिंह आदि ने बताया कि सरपंच काे फोन पर 2 दिन में टीचर को वापिस भेजने का आश्वासन दिया गया था।

स्कूलमें पहले से ही नहीं साइंस टीचर

उन्होंनेबताया कि स्कूल में पहले ही साइंस टीचर नहीं है और एक टीचर मौजूद थीं उनका भी तबादला कर दिया गया। इसके अलावा स्कूल में गणित, पंजाबी संस्कृत विषयों के अध्यापक भी नहीं है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

फतेहाबाद में बीघड़ स्कूल की समस्या लेकर लघु सचिवालय पहुंची छात्राएं