सिविल पेंशनर्ज की बैठक 13 को
फतेहाबाद | हरियाणासिविल पेंशनर्ज वेल्फेयर एसोसिएशन फतेहाबाद की मासिक बैठक प्रधान हरबंस लाल सेठी की अध्यक्षता में 13 दिसंबर को आयोजित होगी। सचिव मदन गोपाल नारंग ने बताया कि बैठक बाल भवन में सायं 4 बजे शुरू होगी जिसमें मुख्यमंत्रीसे मिलने के साथ-साथ पेंशनर्ज की बैंक, ट्रेजरी अन्य समस्याओं बारे विचार किया जाएगा।