पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूरिया के साथ कुछ बेचें विक्रेता, खरीदें किसान

यूरिया के साथ कुछ बेचें विक्रेता, खरीदें किसान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | यूरियाके साथ जबरन अन्य सामग्री बेचने की रही शिकायतों के बाद कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. अनूप सिंह ने किसानों से अपील करते हुए बताया कि कोई भी दुकानदार या सहकारी संस्था यूरिया खाद के साथ कोई अन्य सामग्री की खरीद के लिए विवश करता है तो उसकी शिकायत लिखित में कृषि विभाग को करें। इसके बाद संबंधित विक्रेता पर कार्रवाई की जाएगी। डीडीए ने बताया कि जिले में अब तक 175000 हेक्टेयर में गेहूं, 12400 हेक्टेयर में सरसों, 460 हेक्टेयर में चना 600 हेक्टेयर में जौ फसल की बिजाई की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जिला में उपलब्धता अनुसार यूरिया खाद की पूर्ति की जा रही है। उन्होंने किसानों से अपील की इस समय एक थैला यूरिया प्रति एकड़ के हिसाब से ही खरीद करें।

इसके बाद यूरिया खाद की जरूरत गेहूं में दूसरा पानी लगाते समय बिजाई 45-50 दिन बाद पड़ेगी। उन्होंने बताया कि मांग अनुसार यूरिया खाद की पूर्ति होती रहेगी। उन्होंने कहा कि किसान मांग अनुसार ही खाद की खरीद करें स्टॉक करें। उन्होंने बताया कि जिला में पूरे रबी सीजन की मांग अनुसार 79500 मीट्रिक टन की एलोकेशन है जोकि पूरे सीजन में उपलब्ध होगी यूरिया की कमी नहीं होगी।