पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों के हितों पर ध्यान दे सरकार : दौलतपुरिया

किसानों के हितों पर ध्यान दे सरकार : दौलतपुरिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | इनेलोविधायक बलवान दौलतपुरिया ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार किसानों के हितों की ओर भी ध्यान दे। उन्होंने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा की किसान विरोधी सोच के चलते ही आज क्षेत्र की मंडियों से किसानों की तैयार फसल उठाने तक का प्रबंधन प्रशासनिक स्तर पर सही तरीके से नहीं हो पाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जल्द से जल्द मंडियों में किसानों के समक्ष रही दिक्कतों को प्रशासन ने हल करवाने का पहल नहीं की, सरकारी स्तर पर खाद की खरीद सुचारु रूप में नहीं करवाई गई तो किसानों को उनका हक दिलवाने के लिए इनेलो सड़कों पर उतरने को विवश हो जाएगा।