पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भास्कर न्यूज | फतेहाबाद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | फतेहाबाद

गांवभूथनखुर्द के एक युवक को विदेश भेजने के नाम पर 2 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। मामले में सदर फतेहाबाद पुलिस ने 2 लोगों पर आईपीसी की धारा 406 34 के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस शिकायत में भूथन खुर्द निवासी सुनील ने आरोप लगाया कि गांव भिरड़ाना निवासी लखविंद्र सिंह बहबलपुर निवासी रामनारायण ने उसे विदेश भेजने का झांसा देकर 2 लाख रुपये की राशि ले ली। आरोप है कि उसे विदेश नहीं भेजा गया और बार-बार पैसे वापस मांगने पर भी दोनों ने उसे पैसे नहीं दिए। अब उसने शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...