पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो जगह दो दानपात्रों से हजारों की नकदी उड़ाई

दो जगह दो दानपात्रों से हजारों की नकदी उड़ाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | फतेहाबाद/रतिया

पिछलेकुछ दिनों से धार्मिक स्थलों पर चोरी की वारदातें काफी बढ़ गई हैं। करीब एक सप्ताह में मंदिरों में चोरी की पांच वारदातें हो चुकी है। फतेहाबाद एक मंदिर में तो रतिया में तीन मंदिरों में चोरी हा़े चुकी है। मंगलवार रात को मंदिर रतिया की जैन समाधि में चोरी हुई वहीं तीन दिन पहले रतिया के दो मंदिरों मेंं चोरी की वारदातें हुई थी।

फतेहाबाद में भूना रोड पर करीब 8 किलोमीटर दूर शिव मंदिर से दान पात्र चोरी हो गया है। दानपात्र में करीब 15 हजार रुपये होने की संभावनाएं बताई गई हैं। मंदिर समिति सदस्य भजन लाल, शीलू आदि ने बताया कि इस मंदिर का दान पात्र करीब छह महीने बाद ही खोला जाता है। 20 हजार के आस-पास की राशि उसमें से निकलती है। दान पात्र को खोले छह महीने होने को थे, इससे पहले ही चोरी हो गया।

रतिया।बुढलाडारोड स्थित जैन समाधि के तीन दान पात्रों से मंगलवार रात चोरों ने हजारों रुपये दान राशि चुरा ली। कमेटी के लोगों Ÿद्धालुओं को चोरी की घटना बारे बुधवार सुबह पता चला। सूचना मिलने पर शहर चौकी प्रभारी जगदीश चंद्र अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रबंधक संदीप गर्ग की शिकायत पर कार्यवाही शुरू कर दी है। बुढलाडा रोड पर जैन समाधि बनी हुई है। समाधि में फूलचंद जी महाराज, ताराचंद जी तारा मुनि जी की समाधियों पर लोहे के बड़े गल्ले चिप्स की टुकडिय़ों में फीट किए हुए हैं।

समाधि पर पल्लू राम चौकीदार के तौर पर तैनात है। उन्होंने बताया कि वह रात 2 बजे तक निगरानी कर रहा था। उसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। सुबह जब श्रद्धालु पहुंचे तो उन्होंने देखा कि तीनों दान पात्रों को उखाड़ रखा था। चोर पिछवाड़े से समाधि स्थल में घुसे। उन्होंने लोहे के बड़े औजारों से दान पात्र तोडऩे के साथ उनके ऊपर लगे पत्थरों को उखाड़ रखा था।

श्रद्धालुओं ने इसकी सूचना प्रधान सुरेश जिंदल, प्रबंधक संदीप गर्ग को दी। बाद में पुलिस को सूचित किया गया। कमेटी के लोगों ने बताया कि दान पात्र साल बाद खोले जाते हैं। जनवरी महीने मेंं ही दान पात्रों से दान राशि निकाली गई थी।

बताया जा रहा है कि दान पात्रों में करीब 25 हजार रुपये की राशि थी। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी जगदीश चंद्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मंदिरों में चोरी की यह दूसरी घटना है।

दो दिन पहले भी चोरों ने गांव रत्ताखेड़ा के दो मंदिरों से हजारों रुपये की नकदी चुरा ली थी। जिसकी जांच चल रही है।

रतिया। बुढलाडा रोड पर जैन सामाधि में चोरों द्वारा तोड़े गए दान पात्र का जायजा लेते शहर चौकी प्रभारी जगदीश चंद्र।

खबरें और भी हैं...