पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला पार्षद प्रतिद्वंद्वी के रिश्तेदार ने समझौता कर निपटाया विवाद

जिला पार्षद प्रतिद्वंद्वी के रिश्तेदार ने समझौता कर निपटाया विवाद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्डनंबर-9 की जिला पार्षद बीबो इंदौरा उनकी प्रतिद्वंदी उम्मीदवार रही सरोजबाला के रिश्तेदार बलजीत सिंह के बीच हुए विवाद के मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

बुधवार को दोनों पक्षों के बयान दर्ज करते हुए पुलिस कार्रवाई शुरू हुई। इस दौरान दाेनों पक्षों के लोगों के बीच पंचायत हुई। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों ने अपनी ओर से समझौता होने के बाद राजीनामा लिखकर दे दिया है। दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहते। बता दें कि जिला परिषद के वार्ड नंंबर-9 से निर्वाचित हुईं बीबो इंदौरा पर वार्ड से ही चुनाव लड़ने वाली उम्मीदवार सरोजबाला के रिश्तेदार बलजीत सिंह ने मंगलवार को झगड़ा मारपीट का आरोप लगाया था। समाज कल्याण विभाग में जाते हुए दोनों बीच विवाद हुआ।

फिलहाल जिला पार्षद बीबो इंदौरा प्रतिद्वंदी उम्मीदवार का रिश्तेदार बलजीत सिंह नागरिक अस्पताल में भर्ती हुए। दोनों ने शिकायत पुलिस को दी। बीबो इंदौरा की ओर से बलजीत सिंह पर अपने कुछ लोगों के साथ उसे धमकाने और धुक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया गया था।

पुलिस को शिकायत देने के बाद दोनों पक्षों के बीच हुई पंचायत

खबरें और भी हैं...