पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम विंडो से प्राप्त शिकायतों का निपटारा तय समय में करें

सीएम विंडो से प्राप्त शिकायतों का निपटारा तय समय में करें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएमविंडो से प्राप्त शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार तय समय पर करें। शिकायतों के निपटारे में देरी करने या किसी प्रकार की कोताही बरतने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अतिरिक्त विभिन्न योजनाओं लाभार्थियों के आधार कार्ड को लिंक करने की रिपोर्ट भी एक सप्ताह के अंदर उपायुक्त कार्यालय में जमा करवाकर ऑनलाइन डाटा दर्ज किया जाए। बुधवार को यह आदेश डीसी एनके सोलंकी ने लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में अधिकारियों की मासिक बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए दिए।

उन्होंने कहा कि सीएम विंडो में आने वाली शिकायतें लंबित रहे। 30 दिनों के अंदर इस पर तुरंत कार्यवाही या जवाब दाखिल किया जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा जिला में विभागीय फाइल ट्रैकिंग सिस्टम भी शुरू किया गया है, जिन विभागों ने अपने यूजर नेम आईडी नहीं लिए है, वे इसे लेकर फाइल ट्रैकिंग सिस्टम को लागू करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू की है, उन योजनाओं का लाभ मिलने वाले नागरिकों का आधार लिंक डाटा ऑनलाइन किया जाए।

उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट एक सप्ताह में उनके कार्यालय में दें। सोलंकी ने कहा कि जो विकास कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं उसका विस्तृत विवरण लागत अनुसार और नये करवाए जाने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव भिजवाए जाए। श्री सोलंकी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिला में वायरस से फैलने वाली बीमारियों पर पूर्ण नजर रखें और किसी प्रकार की कोई कोताही बरते। इसके अलावा विभाग अभी से स्वाइन फ्लू बीमारी बचाव के तैयारियां पूर्ण कर लें।

उपायुक्त ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिला में बीज खाद के अधिक से अधिक सैंपल लें और कम गुणवत्ता पाए जाने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही करें। इसके अलावा उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में दलहन फसलों के प्रोत्साहन के लिए काम करें। किसानों का रूझान दल हल फसलों की ओर लाए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण काम करें। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे फसल बीमा योजना बारे भी किसानों को प्रोत्साहित करें। बैठक में एएसपी गंगा राम पुनिया, एडीसी डॉ. जेके आभीर, एसडीएम संतलाल पचार, आरटीए नरेन्द्र पाल, सीटीएम सुरेन्द्र पाल, डीडीपीओ राजेश खोथ, कार्यकारी अभियंता सुभाष भांभू, सतीश जनेवा, डॉ. काशी राम, जिला मत्स्य अधिकारी आत्मा राम कसवा, डीएफओ नरेश रंगा, डीआईओ रमेश शर्मा, डीएसडब्ल्यूओ इंद्रा यादव आदि मौजूद थे।

लघु सचिवालय में बैठक लेते डीसी एनके सोलंकी। साथ हैं एडीसी जेके आभीर, एसडीएम संतलाल पचार अन्य।

खबरें और भी हैं...