पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुरु रविदास जयंती मनाने पर आभार

गुरु रविदास जयंती मनाने पर आभार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | प्रदेशमनोहर लाल सरकार की ओर से संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती राज्य स्तर पर सरकार द्वारा मनाने के फैसले का श्री बाबा रामदेव सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश जोइया ने स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखकर उनके इस कदम को स्वागत योग्य बताते हुए कहा कि गुरु रविदास जी की जयंती पहली बार राज्य सरकार की ओर से आयोजित की जा रही है इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उनका मंत्रीमण्डल बधाई का पात्र है। उन्होंने बताया कि रोहतक के सर छोटू राम स्टेडियम सरकार की ओर से होने वाले गुरू रविदास जी की जयंती समारोह के मुख्यअतिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर होंगे जबकि समारोह की अध्यक्षता केबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार करेंगे।

खबरें और भी हैं...