प्रभात फेरी निकाली
रतिया | गुरुरविदास जयंती को लेकर बुधवार को श्रद्धालुओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी पुरानी गोशाला से शुरू हुई, जो कि पुराना बाजार, मेन बाजार, बुढलाडा रोड, फतेहाबाद रोड, टोहाना रोड होते हुए वापिस मंदिर पहुंची। श्रद्धालुओं ने जय गुरुदेव-धन गुरुदेव, सतनाम वाहेगुरु के जयकारे लगाए। संयोजक प्रेम सिंह ने बताया कि श्री गुरु रविदास जयंती को लेकर श्रद्धालुओं द्वारा 31 जनवरी से प्रभात फेरियां शुरू की गई जोकि 20 फरवरी तक चलेंगी। हर रोज सुबह 4 बजे से 6 बजे तक प्रभात फेरी निकाली जाती है।