एटीएम से निकले जले और फटे नोट
रतिया|एटीएम सेशनिवार सुबह कटे फटे जले हुए नोट निकलने की शिकायत पीड़ित मदन लाल शाक्य ने बैंक प्रबंधक आरबीआई से की है। मदन लाल ने घरेलू जरूरत के लिए एटीएम से पांच सौ रुपये की नकदी निकलवाई थी। एटीएम से जो नोट निकाले वे सभी खस्ताहालत में जले-फटे थे।
उनमें एक भी नोट चलने की हालत में नहीं था। तभी एक अन्य व्यक्ति ने भी एटीएम से राशि निकलवाई तो उसे भी एटीएम से ऐसे ही नोट मिले। मदनलाल शाक्य ने बताया कि उसका खाता आंध्रा बैक की फतेहाबाद शाखा में है। सुबह उसे रुपयों की जरूरत थी और वह बीघड़ रोड़ स्थित दूसरे बैक के एटीएम में रुपये निकावाने गया। उसने पांच सौ रुपये निकालने के लिए कोड दिया तो एटीएम मशीन से सौ सौ रुपयों के पांच नोट निकले सभी नोट जले,कटे फटे हुए थे। तभी एक अन्य व्यक्ति ने भी राशि निकलवाई उसे भी ऐसे ही नोट मिले। उसने नोट बदलने के साथ फटे जले नोट डालने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है ताकि लोगों को परेशानियां हो।
रतिया। एटीएम से निकले जले,कटे फटे नोट दिखाते मदनलाल शाक्य।