पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोक अदालत में 99 मामलों का निपटारा

लोक अदालत में 99 मामलों का निपटारा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यायिक परिसर में मासिक नेशनल लोक अदालत लगाई गई। इसमें बैंक से संबंधित मामले, 138 एनआई एक्ट तथा रिकवरी से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। आयोजित नेशनल लोक अदालत में 1061 मामले रखे गए जिनमें से 99 मामलों का निपटारा किया गया और 73 लाख 1 हजार 126 रुपये की समझौता राशि का अवार्ड पास किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुनील जिंदल ने बताया कि न्यायिक परिसर फतेहाबाद में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश शालिनी सिंह नागपाल अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमरजीत सिंह की कोर्ट में मामलों की सुनवाई की गई। उन्होंने बताया कि इसके अलावा उपमंडल स्तर पर रतिया में उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सतीश कुमार तथा टोहाना में न्यायिक दंडाधिकारी नमित कुमार की कोर्ट में मामलों की सुनवाई की गई। लोक अदालत में 1061 मामले रखे गए और 99 मामलों का मौके पर निपटारा किया गया जबकि 73 लाख 1 हजार 126 रुपये की राशि समझौता राशि का अवार्ड पास किया।

उन्होंने बताया कि लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन मामलों की सुनवाई करते हुए 756 मामलों में से 56 मामलों का निपटारा किया गया और 44 लाख 88 हजार 672 रुपये की समझौता राशि का अवार्ड पास किया गया। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार कोर्ट में लंबित मामलों की सुनवाई के लिए 305 मामले रखे गए जिनमें से 43 मामलों का निपटारा किया गया तथा 28 लाख 12 हजार 454 रुपये समझौता राशि का अवार्ड पास किया गया।

मेगालोक अदालत में निपटाए मामले

रतिया | अदालतपरिसर में शनिवार को मेगा लोक अदालत का आयोजन किया गया। अध्यक्षता उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सतीश जांगड़ा ने की। इस दौरान चेक बाउंस,बैक रिकवरी सहित भिन्न मामले निपटाए गये। अदालत में कुल 240 केस रखो गये जिनमें से करीब 13 मामलों को मौके पर निपटारा किया गया। इस दौरान 22 लाख 66 हजार रुपये की रिकवरी भी हुई। इस मौके पर बार एसोसिएशन के प्रधान सतपाल सेठी, पूर्व प्रधान सुरजीत दंदीवाल,बलवंत दंदीवाल,एनडी शर्मा, एसी तनेजा,महेश तनेजा,महेंद्र नायक,कुलविंद्र ढिल्लो,गुरप्रीत तुरना,गुरजीत ढोट,आरएस भारती मौजूद थे।

फतेहाबाद। लोक अदालत में मामलों की सुनवाई करते जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुनील जिंदल।

खबरें और भी हैं...