पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 25 हजार इंतकाल एक हजार जमाबंदियां अब आॅनलाइन देखें

25 हजार इंतकाल एक हजार जमाबंदियां अब आॅनलाइन देखें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
5 साल में जमाबंदियों इंतकालों को किया जाता अपडेट

संजयआहूजा | फतेहाबाद

गांवों का जमीनी रिकॉर्ड अब घर बैठे ही बड़ी आसानी से देखा जा सकता है। किस गांव की किस खसरे खेवट की जमीन किसके नाम है, कहीं कोई गड़बड़ी तो नहीं है आदि जाने के लिए राजस्व विभाग तहसील कार्यालयों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। अब घर पर कंप्यूटर इंटरनेट के जरिए हरेक गांव की सभी जमाबंदियों इंतकाल की जानकारी हासिल की जा सकता है।

कुछेकजमाबंदी इंतकाल फीड करना बाकी

राजस्वविभाग के मुताबिक जिले के 247 गांवों की जमीन रिकॉर्ड से संबंधित करीब एक हजार से अधिक जमाबंदिया हैं। वहीं 25 हजार के आस-पास इंतकाल हैं। इन सबका रिकॉर्ड राजस्व विभाग की ओर से आईटी विभाग के साथ मिलकर बनाई गई जमाबंदी डॉट कॉम वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। कुछेक जमाबंदियां अभी स्कैन पर साइट पर नहीं डाली गई हैं, इसे लेकर फीडिंग का काम चल रहा है। ऑनलाइन डाटा होने के मुख्य लाभ हैं कि यदि किसी व्यक्ति को किसी जमीन से संबंधित गड़बड़ी होने की आशंका है तो उसे रिकॉर्ड देखने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके लिए एनआईसी, आईटी विभाग के कर्मचारियों ने राजस्व विभाग से सारा रिकॉर्ड लेकर उसे स्कैन करके फीड किया गया।

जिले की सभी तहसीलों का तकरीबन रिकॉर्ड फीड कर दिया गया है, कुछेक जमाबंदी इंतकाल फीड किए जाने बाकी हैं। कुछ समय बाद सारा रिकॉर्ड आॅनलाइन हो जाएगा। बता दें कि हर पांच साल में हर गांवों की जमाबंदियों इंतकालों को अपडेट किया जाता है। अब तक कार्यालयों में जानकारी लेनी पड़ती है।

^राजस्व विभाग के रिकॉर्ड को ऑनलाइन करने का जाेरों से चल रहा है। ज्यादातर रिकॉर्ड फीड किया जा चुका है। नाममात्र ही बकाया है। इस वेबसाइट के जरिए कोई भी आदमी इंटरनेट के जरिए किसी भी गांव, तहसील के जमीन रिकॉर्ड की जानकारी हासिल कर सकता है।\\\'\\\' रमेशशर्मा, डीआईओ, फतेहाबाद।

मान लीजिए आपको अपने गांव की जमीन के रिकॉर्ड बारे जानकारी लेनी है तो जमाबंदी डॉट कॉम वेबसाइट ऑपन करना होगा। उसके बाद साइट पर दिए गए ऑप्शन में से जमाबंदी नकल या मुटेशन पर क्लिक करना होगा। जमाबंदी देखनी हैं तो खसरा नंबर, खेवट नंबर या मालिक के नाम में से एक जानकारी भरनी होगी। इसके बाद क्लिक करने पर आपसे जिला, तहसील, उप तहसील गांव के नाम बारे जानकारी मांगी जाएगी। इसके साथ ही आपसे एक कोड दिखाई दे रहा होगा, उसे भी साथ वाले बॉक्स में भरना होगा। जैसे ही यह जानकारी आप भरेंगे तो संबंधित जानकारी कंप्यूटर स्क्रीन पर जाएगी।इसी तरह से यदि मुटेशन मतलब इंतकाल की जानकारी लेनी है तो मुटेशन ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपसे कुछ जानकारियां मांगी जाएंगी।

> इस वेबसाइट के जरिए लोग किसी भी गांव की जमीन के रिकॉर्ड को देख सकते हैं। इसमें खसरा, खेवट नंबर या मालिक के नाम से जमीन के रिकॉर्ड को तलाशा जा सकता है जोकि काफी अासान है। आपको इन तीनों से कुछ भी पता है तो रिकॉर्ड देखने में जरा भी देर नहीं लेगी।

> जमीन, जायदाद के रजिस्ट्रेशन के बारे में भी जानकारी हासिल की जा सकती है।

> किसी भी तहसील से संबंधित एरिया की जमीन के कलेक्टर रेट जान सकते हैं

> रजिस्ट्रेशन डीड कराने को लेकर अप्वाइंटमेंट भी ले सकते हैं।

> किसी जमीन पर कोर्ट संबंधी कोई आदेश है तो उसे भी पता किया जा सकता है।

> राजस्व विभाग को होने वाली कलेक्शन

राजस्व विभाग द्वारा जमीनी रिकार्ड उपलब्ध करवाने के लिए बनाई गई वेबसाइट।

खबरें और भी हैं...