पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आने वाला समय ‘आप’ का

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोहाना|आम आदमीपार्टी की बैठक शिवम कॉम्पलैक्स में आयोजित की गई। सिरसा लोकसभा सीट के प्रभारी हरचरण सिंह की अध्यक्षता में जिला प्रधान रिछपाल सिंह, शहरी संयोजक सोनू मित्तल आदि थे। हरचरण सिंह ने कार्यकर्ताओं को हुए कहा कि दिल्ली के बाद अब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। पंजाब के लोगों ने मन बना लिया है कि पंजाब से नशाखोरी भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए केजरीवाल को सत्ता सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को पंजाब में जाकर प्रचार करना है तथा प्रदेश में आम आदमी पार्टी की नीति विकास के बारे में लोगों को जागरूक करना है। जिला प्रधान रिछपाल सिंह ने कहा कि जिले के सभी कार्यकर्ता तन-मन-धन से पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे और गांव -गांव जाकर कार्यकर्ता बनाएं। इस मौके पर फतेहाबाद से कल्याण सिंह, धर्मपाल जाखड़, वकील चंद बांसल, ओमप्रकाश, श्रीराम तंवर, आदि थे।

खबरें और भी हैं...