पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

थाना और चौकी प्रभारी बदले

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतिया| पुलिसप्रशासन ने रतिया पुलिस में बड़ा फेर बदल किया है। थाना थाना सहित सभी चौकियों के प्रभारियों को बदल दिया गया है। सदर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार को रतिया से टोहाना बदला गया है उनकी जगह पर नशा विरोधी सैल के इंचार्ज रूपेश कुमार को रतिया सदर थाना का नया इंचार्ज नियुक्त किया गया है।

प्रदीप कुमार को कुछ माह पहले ही रतिया थाना में तैनात किया था। इसी प्रकार शहर चौकी प्रभारी एसआई जगदीश चंद्र को सदर थाना में भेजा गया है। टोहाना के एसआई सुरेंद्र को रतिया में द्वितीय प्रभारी के तौर पर सदर थाना में तैनात किया है। टोहाना से कर्ण सिंह को शहर चौकी प्रभारी नियुक्त किया है। नागपुर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई कुलदीप सिंह को फतेहाबाद नियुक्त किया है उनके स्थान पर फतेहाबाद से ओम प्रकाश को नागपुर चौकी प्रभारी के तौर पर तैनात किया है। बाह्मण वाला में भी चौकी इंचार्ज पुष्पेंद्र सिंह को तबदील कर भूना भेजा गया है। उनके स्थान पर भूना से साधु राम को चौकी इंचार्ज नियुक्त किया है महमड़ा चौकी प्रभारी रघुबीर सिंह को भी बदलकर फतेहाबाद भेजा गया है उनके स्थान पर रतिया सदर थाना के एसआई रमेश कुमार को महमड़ा चौकी प्रभारी नियुक्त किया है।

खबरें और भी हैं...