मजदूर एसडीएम कार्यालय के सामने 22 को धरना देंगे
रतिया|अखिल भारतीयखेत मजदूर यूनियन ब्लाक की बैठक शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित कार्यालय में वीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। मुख्य वक्ता जिला परिषद का0 राम चंद्र सहनाल ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सभी जनवादी संगठनों को साथ लेकर आंदोलन करेंगे।
उन्होंने कहा कि लगातार मनरेगा के काम को कमजोर किया जा रहा है और बजट में कटौतियां की जा रही है मनरेगा मजदूरों के पास अब फसल के खाली दिनों में कोई काम नहीं है पूरी तरह से भूखे मरने की नौबत रही है। बैठक में फैसला लिया गया कि 22 फरवरी को एसडीएम कार्यालय पर मनरेगा, मकानों की बकाया किश्तों, बुढ़ापा पैंशन, बिजली बिल, खाद सुरक्षा कानून, स्कूलों में वजीफा, सरकारी अस्पतालों स्कूलों में कर्मचारियों कमी को लेकर धरना दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि सरकार प्रशासन ने मजदूरों की इन मांगों पर गौर ना किया तो पड़ाव शुरू कर दिया जाएगा और 28 फरवरी को केंद्रीय मंत्री विरेंद सिंह का जींद में सभी जनसंगठनों की तरफ से घेराव किया जाएगा। बैठक में महेंद्र सिंह लांबा, हरबंस महमड़ा बीरबल सहनाल, प्रभू फूला, मलकीत सिंह अहंरवा, बिरमा हमजापुर, शेर सिंह सुखमनपुर, साधु राम भरपूर, वरियाम चन्द बुर्ज, हरबंस गुरदियाल सिंह आदि शामिल थे।