समाजसेवी विजय सचदेवा का निधन, शोक जताया
फतेहाबाद | शहरके समाजसेवी एवं पेशे से मेडिकल स्टोर संचालक आरएमपी चिकित्सक विजय सचदेवा की शनिवार शाम हार्ट अटैक होने के चलते मौत हो गई। कई साल तक अस्पताल चलाने वाले डॉ. विजय सचदेवा ने डेरा सच्चा सौदा सिरसा की नेत्रदान कराने की मुहिम के साथ जुड़ कर इसमें भरपूर सहयोग दिया। विजय वर्ष 2000 में डेरा की इस मुहिम से प्रभावित हुए और इसमें सहयोग करने को लेकर अनुमति मांगी।
इसके बाद उन्होंने गुरुसर मोडिया में नेत्रदान चिकित्सकीय ट्रेनिंग ली। करीब हफ्ते भर की इस ट्रेनिंग के बाद उन्होंने नेत्रदान की मुहिम से जुड़ कर कई लोगों के मरणोपरांत उनकी आंखों निकालने का ऑपरेशन किया। दिवंगत सचदेवा का रविवार सुबह शहर की शिवपुरी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।