पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अनाज मंडी के पास मिले शव की पहचान, ठंड से हुई थी मौत

अनाज मंडी के पास मिले शव की पहचान, ठंड से हुई थी मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद| 12फरवरी को अनाज मंडी शेड के पास स्थित कमरे से मिले शव की पहचान खारिया (सिरसा) निवासी 34 वर्षीय राकेश के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के भाई संजय के बयान दर्ज करते हुए पोस्टमार्टम कार्रवाई पूरी करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक भाई ने दर्ज करवाए गए बयानों में बताया है कि पहले राकेश वाहन चालक के तौर पर काम करता था। घर से लगातार बाहर रहने के कारण वह नशे की लत में फंस गया था। पिछले काफी समय से राकेश काम-धंधा नहीं करता था और इधर-उधर भटकता रहता था। कई महीनों बाद वह एक या दो दिन के घर जाता था। पुलिस के अनुसार 12 फरवरी को ठंड के कारण राकेश की मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...