नागरिक अस्पताल के पास से बाइक चोरी, मामला दर्ज
नागरिकअस्पताल के पास से अज्ञात लोगों ने एक बाइक चोरी कर लिया। बाइक के मालिक आरके कॉलोनी निवासी भारतभूषण बंसल ने पुलिस को बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी गई शिकायत में भारतभूषण ने बताया कि वह किसी काम से नागरिक अस्पताल की ओर गया था। अस्पताल के समीप उसने अपना स्पलेंडर बाइक खड़ा किया था। कुछ देर बाद जब उसने देखा तो उसका बाइक अपनी जगह से गायब था। आसपास पता करने पर जब बाइक का कुछ पता नहीं चला तो शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।