बीडीओ ऑफिस कर्मचारी की बेटी लापता, पुलिस को शिकायत
फतेहाबाद| फतेहाबादबीडीओ ऑफिस में तैनात कर्मचारी रामफल की बेटी यहां कार्यालय कैंपस के क्वार्टर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। रामफल की प|ी की ओर से इस संबंध में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ युवती को गायब करने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में लापता 20 वर्षीय युवती आरती की मां बाला ने बताया कि उसके पति बीडीओ कार्यालय में कर्मचारी हैं। कार्यालय कैंपस में बने क्वार्टर में ही उनका परिवार रहता है। आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने उसकी बेटी को गायब कर लिया है। घर से लापता होने के बाद से कई जगहों पर वह और उसका परिवार युवती की तलाश कर चुके हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।