एटीएम बदलकर रुपये निकालने के मामले में एक गिरफ्तार
फतेहाबाद | सीआईएस्टाफ पुलिस ने धोखे से एटीएम बदलकर रुपये निकालने के मामले में राजथल (हिसार) निवासी राजेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सीआईए स्टाफ पुलिस के अनुसार 12 जनवरी, 2015 को सिटी थाना में दर्ज हुई एफआईआर नंबर 17 में आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। इस मामले में शिकायतकर्ता का आरोप था कि अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम पर धोखे से उसका एटीएम बदल लिया। दूसरा एटीएम उसके (शिकायतकर्ता) हाथ में थमा दिया। एटीएम बदलकर उसके खाते से आरोपी ने रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 420, 406 379 के तहत केस दर्ज किया था। सीआईए के पास जांच के लिए मामला पहुंचा जिसमें शनिवार को आरोपी राजेश की गिरफ्तार की गई।