पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंसान को कर्म के आधार पर नहीं बांटा जा सकता:दिव्यानंद

इंसान को कर्म के आधार पर नहीं बांटा जा सकता:दिव्यानंद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आजतक व्यक्ति को गर्भ के आधार पर काली गोरी चमड़ी और गरीब अमीर के नाम पर बांटकर तो बांटा गया किंतु कर्म के आधार पर कभी भी समाज का वर्गीकरण नहीं हुआ। यहां तक कि भक्त और अभक्त भी कर्म काण्ड या परंपराओं के नाम पर तो परिभाषित कर दिए गए किंतु उनके कर्म देखे गए।

यह बात स्वामी दिव्यानंद महाराज ने कही। वे मॉडल टाउन स्थित गीता भवन में आयोजित दिव्य श्री गीता अमृत महोत्सव में प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने भगवान कृष्ण अर्जुन के बीच के वाक्य का जिक्र करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण दुष्कृत्य और सुकृत आधार पर अर्जुन को निर्णय दे रहे हैं कि केवल इतना भर ही देख लेना कौन कितना देवालय में, प्रार्थना गृह में या तीर्थों में है या फिर व्रत पूजा कितनी करता है। हे अर्जुन! यह भी देखना कि उसके कर्म कैसे हैंω उसका जीवन के प्रति दृष्टिकोण कैसा है। उन्होंने कहा कि कहने को तो गिद्द पक्षी आसमान पर बहुत ऊंचे में उड़ता है किंतु उसकी दृष्टि तो जमीन पर सड़ी पड़ी लाख को ही खाने में लगी है ऐसे में केवल हवा में उड़ लेने का क्या महत्वω क्या हमारे कथा प्रवचन, बड़ी ऊंची-ऊंची बातें कर लेना कहीं ‘हवा में उडऩा तो नहीं ωÓ क्या हम उसी शाखा को तो नहीं काट रहे बैठे हैंω और उसी शाखा को काटकर अपने को सफल मान रहे हैं कि मैने इतना कमा लियाω यही तो बुद्धि की मूढ़ता है और माया का आवरण है जिससे हमारा ज्ञान हरण हो रहा हैω शास्त्रों में इसी को आत्मघाती कहा गया है। ऐसे लोगों द्वारा किया जाने वाला शुभ कर्म और भक्ति भी मात्र एक दिखावा है, छल है। अगर यथार्थ में जीवन जीने की इच्छा है तो इस मूढ़ता का परित्याग करके ही स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है।

मेडिकल कैंप भी लगा

इसकार्यक्रम के तहत रविवार को मंदिर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें आयोजन एलोपैथी और आयुर्वेदिक तरीके से लोगों का उपचार किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों से संबंधित लोगों को दवाएं दी गई। इसमें शहर के विभिन्न चिकित्सकों ने सहयोग किया। शिविर का शुभारंभ डीएसपी विजय जाखड़ ने किया। सीन ऑफ क्राइम ऑफिसर डॉ. जोगिंद्र ने पूजा करवाई। कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में ऋषि बत्तरा, राजीव बतरा, सुदर्शन-नीलम बत्तरा, नरेश सरदाना, टेकचंद मिड्ढा, ओमप्रकाश सरदाना मौजूद थे।

फतेहाबाद। गीता मंदिर में आयोजित समारोह में पूजा अर्चना में भाग लेते हुए स्वामी दिव्यानंद जी महाराज अन्य।

खबरें और भी हैं...