पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भट्ठा मजदूर 19 फरवरी को करेंगे मांगों को लेकर प्रदर्शन

भट्ठा मजदूर 19 फरवरी को करेंगे मांगों को लेकर प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लालझंडा भट्ठा मजदूर यूनियन फतेहाबाद द्वारा भट्ठा मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर आगामी 19 फरवरी को फतेहाबाद में जोरदार रोष प्रदर्शन किया जाएगा। जिलेभर से भट्ठा मजदूर लाल बत्ती चौक पर इकट्ठा होंगे और वहां से रोष प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त कार्यालय श्रम समझौता अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए यूनियन के जिला प्रधान मदन सिंह जिला सचिव सतवीर सिंह ने बताया कि प्रदर्शन में मुख्य वक्ता के तौर पर यूनियन के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान एवं पूर्व जिला पार्षद कामरेड सुरेश कुमार, सीटू के राज्य सचिव जगतार सिंह, जिला सचिव रमेश जांडली, कोषाध्यक्ष राजकुमार निराणियां, सहसचिव ओमप्रकाश अनेजा गगनदीप कौर भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के माध्यम से रोजगार को बचाने, भट्ठा उद्योग को सरंक्षण दिलवाने, सामाजिक सुरक्षा की गारंटी, श्रम कानून लागू करवाने, पीले राशन कार्ड बनवाने, भट्ठा पाठशाला-आंगनवाड़ी खुलवाने, भट्ठों पर पक्के क्वार्टर, पीने का साफ पानी, शौचालय, बिजली इलाज का प्रबंधक करना, पीएफ और ईएसआई योजना लागू करवाना, वर्ष 2015-16 में जलाई वाला, मिस्त्री, वेल दार, ड्राइवर-चौकीदार को न्यूनतम मासिक वेतन 15000 रुपये देने, पथेर रेट 650 रुपये प्रति हजार आिद मांगें शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...