अब 27 को रतिया में लगेगा मेगा आई कैंप
स्वास्थ्यमंत्री अनिल विज के निर्देशों के तहत जिले में 13 फरवरी यानि शनिवार को मेगा आई कैंप का आयोजन प्रस्तावित था। यह कैंप आयोजित नहीं हो पाया है। यह स्वास्थ्य विभाग की भूल रही या फिर कोई उलझन। फिलहाल जिला स्वास्थ्य विभाग की आेर से वजह बताई गई है, आई कैंप के मेगा आयोजन का मतलब ठीक से समझ नहीं पाना। अब मेगा आई कैंप के आयोजन की नई तारीख 27 फरवरी निर्धारित की गई है। कैंप रतिया में आयोजित होगा। बता दें कि बड़े पैमाने पर आंखों की तकलीफ से पीड़ित लोगों के चेकअप और ट्रीटमेंट के लिए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की पहल पर प्रदेशभर में मेगा आई कैंप आयोजित किए जाने हैं। जारी पत्र के अनुसार अधिकारियों 13 फरवरी को फतेहाबाद में मेगा आई कैंप का आयोजन प्रस्तावित था लेकिन आयोजन नहीं हो पाया।
इसकी अपनी ओर से विभाग द्वारा मेगा आयोजन का ठीक से मतलब समझ नहीं आना वजह बताई गई है। नई तारीख तय करते हुए विभाग की ओर से आयोजन को लेकर तैयारियों के बारे रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी गई है।
^मेगा आई कैंप का आयोजन 13 फरवरी को जिले में तय था। मेगा आयोजन को लेकर उलझन हा़े गई थी। बाद में बड़े स्तर पर यह कैंप आयोजित करना समझ आया जिसके चलते अब 27 फरवरी को रतिया में मेगा आई कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए प्रचार-प्रसार शुरू किया जाएगा और मुख्यालय को नई तारीख तय करने बारे में रिपोर्ट भेज दी गई है।’’ डाॅ.अशोक चौधरी, सिविल सर्जन, फतेहाबाद।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार मेगा आई कैंप का आयोजन का मतलब समझ आने पर अब कैंप के आयोजन को लेकर प्रचार-प्रसार शुरू किया जाएगा। सभी सीएचसी पीएचसी सहित अन्य माध्यमों से लोगों तक जानकारी पहुंचाई जाएगी कि 27 फरवरी को रतिया में मेगा आई कैंप का आयोजन होगा जिसमें में लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में आंखों की तकलीफ से पीड़ित लोग पहुंचकर अपनी चेकअप करवाएं।