आगजनी से निपटने की मॉक ड्रिल
रविवारको नागरिक अस्पताल में आगजनी की घटना से निपटने की मॉक ड्रिल हुई। दमकल, स्वास्थ्य विभाग प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल में आगजनी की घटना से निपटने को लेकर अपनी-अपनी भूमिका को मॉक ड्रिल के तहत बारीकी से समझा। मौके पर नायब तहसीलदार छैलू राम ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर उपस्थित रहे। मॉक ड्रिल के तहत नागरिक अस्पताल के प्रथम तल पर आग लगने की सूचना दमकल केंद्र में दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने प्रथम तल पर अपनी कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। बिल्डिंग में मौजूद 5 लोगों को बाहर निकालते हुए मौके पर मौजूद स्टाफ के अन्य सदस्यों, कर्मचारियों मरीजों के परिजनों को आग बुझाने वाले यंत्रों का प्रयोग करना सिखाया। वहीं अस्पताल के डॉक्टर स्टाफ ने आगजनी की घटना में बचाये गए लोगों को मौके पर प्राथमिक उपचार देने के अलावा उन्हें रेफर करने के हालातों को समझा। इस दौरान एसएमओ डॉ. ओपी दहमीवाल, डॉ. गिरीश अस्पताल का स्टाफ उपस्थित था।
नागरिक अस्पताल में मॉक ड्रिल के दौरान अस्पताल की पहली मंजिल पर लगी आग बुझाते हुए फायरब्रिगेड कर्मचारी।