पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रिटायर्ड कर्मचारी 18 को करेंगे विरोध प्रदर्शन

रिटायर्ड कर्मचारी 18 को करेंगे विरोध-प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपनीमांगों को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से कोई सहानुभूति ना दिखाने को लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों में काफी रोष है। इसके विरोध में रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा आगामी 18 फरवरी को फतेहाबाद में रोष प्रदर्शन किया जाएगा। यह निर्णय रिटायर्ड कर्मचारी संघ की पटवार भवन में हुई बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रधान मदन लाल गुलेरिया ने की।

गुलेरिया ने बताया कि 31 जनवरी को रोहतक में हुई राज्य कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए फैसलों को लागू करवाने अन्य मांगों को लेकर रिटायर्ड कर्मचारी 18 फरवरी को फतेहाबाद में रोष प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन करते हुए रिटायर्ड कर्मचारी विधायक कार्यालय पर पहुंचेंगे और उन्हें ज्ञापन सौंपकर उनकी मांगों को विधानसभा में उठाने की मांग की जाएगी। गुलेरिया ने कहा कि इसके अलावा रिटायर्ड कर्मचारी मांगों को लागू करवाने के लिए बजट सत्र के दौरान विधानसभा कूच भी करेंगे।

खबरें और भी हैं...