पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मर्हिष दयानंद सरस्वती के जन्मदिन मनाया

मर्हिष दयानंद सरस्वती के जन्मदिन मनाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | आर्यसमाज के संस्थापक मर्हिष दयानंद सरस्वती के जन्म दिवस पर रविवार को आर्य समाज मंदिर सुंदर नगर में विशेष हवन यज्ञ किया गया। गीत संगीत भजनों के जरिए सरस्वती के जीवन पर प्रकाश डाला गया। पंडित सतीश शास्त्री ने स्वामी दयानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य करते थे। उन्होंने स्त्री शिक्षा पर जोर देते हुए छूआछूत मूूर्ति पूजा का घोर विरोध किया। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए 1875 में आर्य समाज की स्थापना की। इस मौके पर आर्य समाज प्रधान बंशी लाल आर्य, राजवीर शास्त्री, रामकुमार वर्मा, जय सिंह दहिया, बुद्धराम आर्य चंद्रप्रकाश आर्य आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...