पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बजट सत्र में घेरेंगे विस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वादाखिलाफी के विरोध में सड़कों पर उतरे कर्मचारी

सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर रविवार को कर्मचारियों ने फतेहाबाद, टोहाना रतिया में प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने हलके के विधायकों विधायकों के जरिए ज्ञापन सौंपे।

फतेहाबाद भट्टू ब्लाक के कर्मचारियों ने फतेहाबाद में रोष प्रदर्शन किया। रोष प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी फतेहाबाद के विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया के कार्यालय में पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों ने विधायक से कर्मचारियों की जायज मांगों को बजट सत्र के दौरान विधानसभा में उठाने की मांग की है। प्रदर्शन की अध्यक्षता भट्टू ब्लाक प्रधान हरपाल हुड्डा ने की जबकि संचालन ब्लाक फतेहाबाद के प्रधान पवन कड़वा ने किया। 33केवी बिजली घर में एकत्रित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व जिला प्रधान बेगराज ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन के राज्य सचिव अजय वशिष्ठ ने ज्ञापन सौंप कर विधायकों से मांग की गई है कि बजट सत्र में कर्मचारियों की जायज मांग भाजपा के चुनावी घोषणा को लागू करने की मांग को उठाया जाए। सत्ता में आने से पहले भाजपा ने कहा था कि कच्चे कर्मचारियों सहित गेस्ट टीचरों को एक कलम से पक्का किया जाए। बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा। गेस्ट टीचरों सहित अलग-अलग विभागों में कार्यरत करीब 20 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया गया। छठे वेतन आयोग की वेतन विसंगतियों को दूर नहीं किया गया है। वरिष्ठ उपप्रधान रमेश तुषामढ़, उपप्रधान कुरड़ाराम पूनिया उपप्रधान सूरजभान चोपड़ा, ने बताया कि 17 फरवरी को जंतर-मंतर दिल्ली में 7वें वेतन आयोग की रिपोर्ट को लागू करवाने के लिए प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद एक मार्च को रोडवेज के कर्मचारी रोड़ सेफ्टी एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। अंत में बजट सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन को आईटीआई नेता शेर सिंह, बिजली कर्मचारी नेता प्रदीप यादव, अध्यापक संघ के सुरजीत सिंह, नगरपालिका से ओमप्रकाश लोट, पब्लिक हैल्थ से इन्द्र सिंह आदि कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया।

रतिया।सर्वकर्मचारी संघ की रतिया ब्लाक कमेटी ने रविवार को टोहाना रोड़ स्थित हलका विधायक प्रो. रविंद्र बलियाला के कार्यालय में पहुंच कर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर जिला प्रधान भूप सिंह भड़ोलावाली शामिल हुए। अध्यक्षता ब्लाक प्रधान रजवंत सिंह ने की। विधायक रविंद्र बलियाला ने कर्मचारियों की समस्याओं को प्रदेश सरकार तक भेजने विधानसभा में उठाने का आश्वासन दिया। जिला प्रधान भूप सिंह, ब्लाक सचिव मलकीत सिंह, हरजीत सिंह, प्रेम, सत्यवान आदि थे।

टोहाना। मांगों को लेकर शहर में विरोध-प्रदर्शन करते सर्वकर्मचारी संघ के कर्मचारी।

खबरें और भी हैं...